सेवा में
कार्यालय
श्रीमान अध्यक्ष महोदय जी ,
नगर परिषद् - काँगड़ा
ज़िला काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश
विषय : पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक ,अतः हमे एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम (IRDP)योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने हेतु दुर्खास्त अपील ।
श्रीमान अध्यक्ष महोदय जी
विनम्र प्रार्थना यह है कि मैं आप के समक्ष उपरोक्त विषय संधर्भ
में आपका ध्यान आकर्षित चाहती हूँ मैं श्रीमती वीना देवी पत्नी जगदीश चंद वार्ड न० {३} होशियारपुर रोड (काँगड़ा} ज़िला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश स्थाई निवासी हूँ अतः मैं अति निर्धनता के साथ अपना जीवन यापन कर रही हूँ मेरा कोई आय का साधन नहीं है न ही कोई राजकीय आमदनी और न ही कोई पुस्तैनी ज़मीन जायदाद जिस से मैं अपना और अपने परिवार का पेट पाल सकूँ ,मेरे पति जी पूर्व वर्षो से लापता है उन्हें तालाश किया लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला भविष्य में उम्मीद आस लिए गरीबी में ही जीवन का निर्वाहन हो रहा है,
अध्यक्ष महोदय जी आप मेरी पारिवारिक आर्थिक स्थिति को मध्य नज़र रखते हुए कृपया हमें 'एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम (IRDP)योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने हेतु आदेश प्रस्ताव पारित किया जाये व् आगामी कार्यवाही हेतु हमे तुरंत सूचित किया जाये आप की महान कृपा होगी
हमे आप से पूर्ण उम्मीद है कि आप मुझ निर्धन महिला को निराश नहीं करेंगे,
धन्यवाद
निवेदक :
दिनांक दिसम्बर 2016 श्रीमति वीना देवी
स्थान काँगड़ा पत्नी श्री जगदीश चंद
वार्ड न ० (३)
होशियारपुर रोड -काँगड़ा
ज़िला काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश





