Friday, 28 October 2016

सेवा में
                                                                                       कार्यालय 
                                                                               श्रीमान अध्यक्ष महोदय
                                                                            भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
                                                                                  नई दिल्ली (भारत)
विषय : PACL कार्यालय हमारे पैसो को लेकर चंपत ,इस चिट फण्ड कंपनी द्वारा  हमें पैसो की ठगी का शिकार बनाना  इस बारे आप को अवगत करवाने व आप द्वारा  हमे हमारा निवेश पूंजी उपलब्ध  करवाने बारे अन्यथा उचित मार्गदर्शन और  कानूनी कार्यवाही के तहत हमारी निवेश राशि(पूँजी ) मुहैया करवाने बारे  आप के समक्ष दुर्खास्त पत्र अपील 
श्रीमान अध्यक्ष महोदय  जी    
                 विनम्र निवेदन यह है कि मैंने आप के बहुमूल्य समय में हस्तक्षेप करते हुए आप के समक्ष उचित निर्णय एवं विचार -विमर्श हेतु निम्नलिखित पंकितयां प्रस्तुत करना चाहता हूँ उम्मीद है की आप मेरे साथ दयनीय व्यव्हार कर उचित मार्गदर्शन व कानूनी कार्यवाही यथाशीघ्र अम्ल में लाएँगे 
                श्रीमान अध्यक्ष महोदय  जी मैं राजीव सिपहिया सपुत्र श्री विधि चंद सिपहिया c/o कुलदीप जम्वाल गाँव व डाकखाना हटवास तहसील नगरोटा बगवां जिला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश में रहता  हूँ अतः मैं जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी हूँ संक्षेप में  बात यह है  कि हम ने पूर्वकाल वर्ष 2010 में pacl चिट  फण्ड कंपनी में  निति (पॉलिसी )pacl अभिकर्ता मधु शर्मा  द्वारा आंरभ की ,अभिकर्ता इसी  गाँव कि ग्रामीण है उसने शुरू में बहुत से  लोगो को पॉलिसी  का अधिक व्याज  बताकर प्रलोभन दिया  उस में अभिकर्ता का अपना आय लाभ था  हम ने पारिवारिक रिश्तों को मध्यनज़र रखते हुए हम ने उन पर भरोसा किया और और मासिक किश्त कैश इनके पास जमा करवाते रहे 
हमने एक परिवार में दो पॉलिसियाँ  आरम्भ की, जिसका विवरण इस प्रकार से है  pacl कंपनी में पॉलिसी -
 (1) आरम्भ तिथि 09 -11 -2010 (17 -053 )अवधि समय 5 वर्ष 6 माह(परिपकव्वता तिथि :15 मई 2016 ) कि पालिसी एफडीआर में निवेश  कुल क़िस्त योग 62500रूपए/ (प्लॉट-1250 S Q .YD )  में सीरियल नंबर 3128544  खाता नंबर U034072861  नाम :मधु सिपहिया पत्नी राजीव सिपहिया  जिसका  एजेंसी कोड :WS034000 -6955 (मधु शर्मा ) और एजेंसी यूनिट कोड :0340002331 है  आज तक की जमा राशि  जो PACL के खाते में हुई-59000 रुपये + व्याज दर अलग से  )  पालिसी-(2 )आरम्भ तिथि -22-11-2010 पालिसी खाता नंबर :U 034073648 नाम:अनु ढडवाल पत्नी राजीव ढडवाल C/Oकुलदीप (जम्वाल गाँव व डाकखाना -हटवास } एजेंसी कोड :WSO 34000-6955(मधु शर्मा) एजेंसी यूनिट कोड :WSO 340002331 है   एफडीआर में निवेश हेतु  कुल क़िस्त योग 62500रूपए/ (प्लॉट-1250 S Q .YD )17 -053 )अवधि समय 5 वर्ष 6 माह(परिपकव्वता  .....जून   2016 )  इस खाते मैं आज तक राशि जमा हुई -60000रुपये  / +व्याज दर अलग से } अतः हमे जो कुल देय निवेश राशि परिपक्व तिथि को प्राप्त होनी है वह अनुमानित राशि 90500 रूपए बनते है ) pacl के अंतर्गत स्थित कार्यालय धर्मशाला कोतवाली खनियारा रोड जिला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश  । हमने नित हर माह किस्तें जमा  करवाई  लेकिन अंतिम वर्ष सितंबर/अक्टूबर  2015 में किस्तें देना हम ने बंद कर दिया  
    श्रीमान  अध्यक्ष महोदय जी  जब हमारी PACL  पालिसी की परिपकव्वता तिथि बीते माह मई में हुई तोह हमने एक माह पूर्व उनके  कार्यलय मैं संपर्क किया तोह वहां पर ताले लगे हुए पाए गए जब हम ने  PACL  कार्यालय के भवन मालिक  से  संपर्क किया तो उन्होंने बताया की यह pacl  वाले पिछले माह अपना ऑफिस बंद करके नौ-दो ग्यारह हो चुके हैं  अथवा चम्पत हो गए हैं उनकी हमको कोई जानकारी नहीं है आप अपने अभिकर्ता से पूछो , जब इस बारे अभिकर्ता एजेंट से पूछा तोह वह सही जवाब न दे सकी हम ने कहा की आप को मालूम होना चाहिए था की ऑफिस कब बंद हो रहा है या हो गया है हम ने पठानकोट  pacl  कार्यालय का कहा की हम वहां जांयेंगे तोह सही जवाब न दिया कि ऑफिस वहां भी बंद हो गया या नहीं हम ने उत्तरी भारत के सभी कार्यालयों के दूरभाष  नंबर पर डॉयल किया तोह कोई संपर्क न हुआ जबकुछ दिन बाद  अभिकर्ता को यह कह कर सम्बोधित किया  की हम कल वहां जा रहे हैं  तोह कहा की वहां भी ऑफिस बंद हो गया है  और कहा की आप को पैसे मिल जांयेंगे कुछ समय लगेगा और कहा की  हमारी कंपनी के पुराने लोगो से बात हो रखी है लेकिन PACL कंपनी  के बारे मैं जैसा की विदित हुआ है की कंपनी  को करोडो रुपयों का ऋण निवेशकों को देना होगा अभी इस संधर्भ मैं  विवादित मुक़दमा फैसले हेतु सुप्रीम कोर्ट के अधीन  है  और केंद्रीय जांच व्यूरो  द्वारा  कंपनी के खाते सील्ड किये जा चुके हैं कंपनी बहुत से लोगो को चूना लगा चुकी है अब उस पर विश्वास करने का तोह सवाल ही पैदा नहीं होता की वह सीधी अँगुली से पैसा उपलब्ध करवाएगी  
मान्यवर अध्यक्ष महोदय जी  हर क्षेत्र से भागी कंपनी क्या लोगो को बिना कार्यवाही के पैसा लौटाएगी यह बात समझ नहीं आ रही है  PACL  कंपनी की अभिकर्ता को जब हम ने कहा की इस ठगी के बारे मैं हमें  देश  और प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार  का दरवाज़ा  खटखटाना चाहिए  तोह  वह  तरह तरह के वहाने बना कर अपना पल्ला  झाड़ रही है  श्रीमान अध्यक्ष महोदय  जी जब अभिकर्ता ने हमारी पालिसी के साथ स्वयं व  अन्य लोगो की पालिसी भी शुरू की थी  तोह उन्होंने अपनी पालिसी कुछ समय बाद बंद कर दी  और हमें इस बात की जानकारी नहीं दी ,हमें pacl कंपनी ठगी का शिकार बनाने जा रही  है और कंपनी के  जो  नुमाइन्दे है वह कंपनी के खिलाफ ठोस कदम उठाने की बजाय  हमें  अपनी बातों से गुमराह किये जा रहे है एक तोह उन्होंने हमारे  विश्वास का इतना बड़ा घात किया ,बहुत से लोगो के साथ ऐसा हुआ है लेकिन हम नहीं चाहते की जैसा हमारे साथ हुआ वैसा किसी और के साथ हो हम ठगी की बात को लेकर pacl कंपनी के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए कहते है की हमारा पैसा हमे सूत समेत वापिस चाहिए ,हम अपनी मेहनत  से कमाये  गए पैसे को जो इस कंपनी मैं प्लॉट हेतु  निवेश किया है हम ने जो भी पैसा निवेश किया है और जो निवेश व्याज है वह हमें हर हालत मैं दिलवाया जाये  हमारे लिए यह लाखो की ठगी की बात अति विकट समस्या से कम नहीं है हम एक अति निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते है हमारी आर्थिक स्थिति है  बड़ी  मेहनत से पैसा कमाकर इस कंपनी में निवेश किया लेकिन कंपनी हमारा पैसा  लेकर भाग  गयी 
श्रीमान  अध्यक्ष महोदय जी , मैं चाहता हूँ कि आप इस दरखास्त पर गौर कर यथाशिघ्र कार्यवाही अम्ल में लाएँ  और हमारा पैसा जो हमने निवेश किया है उसे  व्याज सहित हमे पूरा पैसा दिलवाने की  कृपा करें क्या हमे देश कि  कानून व्यवस्था  पर विश्वास करना होगा आखिर क्यों पनपती है यह ऐसी कंपनीयाँ । जो लोगो के हितो का खिलवाड़ करती है इसमें हमारे देश की सरकार का योगदान का कुछ अंश भी प्रतीत होता है कि  इस pacl  कंपनी के नुमाइंदों  ने आम जनता को हर प्रदेश  के हर शहर में आकर लूटा लेकिन हमारे हर प्रदेश कि सरकार व ज़िला प्रशासन मूक दर्शक बना रहा pacl कंपनी जनता को लूटती रही जब एक बार  कंपनी इतने बडे  घोटाले में पायी गयी तो उसी समय समूचे भारत में कंपनी के कार्यलय सील  क्योँ नहीं किये गये समाचार सूत्रों से हमे ज्ञात हुआ है कि पूर्व वर्ष काल में कंपनी कई जगह प्रदेश के pacl कार्यलयों में हो रहे  घोटालो में संतलिप्त पायी गयी है  हमे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड से उम्मीद है की वह हमे हमारा पैसा परिपक्व तिथि  तक व्याज सहित दिलवाने में सहायक सिद्ध होंगे हमे और किसी से कोई उम्मीद नहीं लगती की कोई हमारा पैसा दिलवाएगा आप हमारी उम्मीद विश्वास हैं हमे निराश न कीजयेगा या फिर हमे उचित मार्ग दर्शन करें हम और हमारा समस्त निर्धन परिवार इस घटना से सहम गया है
 हमे अति रोष है कि कंपनी को  जनता के साथ खिलवाड़ करने का कोई हक़ नहीं 
 श्रीमान अध्यक्ष महोदय जी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने ठोस साक्ष्य जुटाते हुए और देश की कानून व्यवस्था ने  ठगी मैं संलिप्त PACL  कंपनी  के मुख्या निर्देशक  और अन्य वरिष्ठ अधिकारी जनो के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर सराहनीय  कदम उठाया है 
  मुझे इन निम्नलिखित के  खिलाफ अति रोष व्यकत  है जिनके द्वारा हम ठगी के शिकार हुए और कब तक उत्पीड़त होते रहेंगे इनके खिलाफ कार्यवाही हेतु संपर्क पता :मुख्या प्रबंधक PACL (PEARL )लिमिटिड कंपनी खनियारा रोड-धर्मशाला काँगड़ा ।
pacl अभिकर्ता मधु शर्मा पत्नी श्री केवल कृष्ण गाँव व डाकखाना हटवास तहसील-नगरोटा बगवां ज़िला काँगड़ा (हिमाचल प्रदेश )
  कॉरपोरेट कार्यलय PACL :मुख्या निर्देशक निर्मल सिंह भंगू  सातवीं मंज़िल  गोपालदास  भवन। 28 ,बाराखम्बा  रोड  नई दिल्ली -110001 
  रजिस्टर्ड  कार्यालय  PACL इंडिया  लिमिटिड  22 . तीसरी मंज़िल  एम्बर टॉवर  संसार चंद रोड -जयपुर -302004                             
                                                                                                                निवेदककर्ता 
       
        दिनाक :     अक्टूबर   2016 
        स्थान :     धर्मशाला (काँगड़ा)                                                         श्री  राजीव सिपहिया 
       प्रतिलिपि : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड                             सपुत्र  श्री विधि  चंद 
          PACL  एफडीआर सलग्न  की जा रही है                                 C/O श्री कुलदीप जम्वाल 
                                                                                                       गाँव व डाकखाना -हटवास 
                                                                                                      तहसील-नगरोटा बगवां 
                                                                                                   जिला काँगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
                                                                                                     दूरभाष नंबर :9625532900 
                                                                                                                        9418614136 

                                                                                             

Wednesday, 19 October 2016

सेवा में
                                         कार्यालय
                                      महामाननीय मुख्यमंत्री महोदय
                                      शिमला
                                      ज़िला शिमला
                                      हिमाचल प्रदेश
                                      भारत
विषय: गरीबी रेखा से नीचे निर्वाह कर रहे परिवार के मुझ अक्षम रोगी को उचित आर्थिक सहायता   अनुदान मुहैया करवाने हेतु आप के समक्ष  दुर्खास्त  पत्र अपील |

महामाननीय राजा साहिब जी ,
                                              विनम्र निवेदन है की मैंने पुनः  आप के बहुमूल्य समय में हस्तक्षेप करते हुये आप के समक्ष उचित निर्णय एवं विचार विमर्श हेतु निम्नलिखित पंक्तिया प्रस्तुत करना चाहता हूँ  उम्मीद है की आप मुझ निर्धन अक्षम के साथ दयनीय व्यवहार कर यथाशिघ्र  कार्यवाही अमल में लाएँगे ,
संक्षेप रूप में बात यह है मैं रोहित कुमार सपुत्र स्वर्गीय श्री विनोद कुमार  गाँव सुरह  डाकखाना -लग देवी (ऊहल ) विकास खंड  व तहसील- टौणी देवी ज़िला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी हूँ  अतः अत्यंत निर्धन परिवार से सम्बंधित अपना जीवन यापन कर रहा हूँ और मेरा यह दुर्भाग्य है की मेरे साथ हुई अकस्मात घटना ने मुझे लाचार  बना कर रख दिया है पूर्व समय छः वर्ष पहले मैं ग्यारहवीं का छात्र था बरसात के दिनों में ऊंचाई से गिर जाने के कारण पूर्ण रूप से शत प्रतिशत अपाहिज हो गया हूँ
                मान्यवर राजा साहिब जी मैं आप को अपनी व्यथा सुनाना चाहता हूँ  मेरे पूज्य पिता जी का स्वर्गवास हो चूका है हमारे परिवार वालो ने मेरे पिता की मृत्यु के बाद मेरे ताया और दादी ने मेरी माँ को इतना विवश कर दिया कि हमे अपना जीवन यापन करने के लिए अपनी नानी के पास रहना पड़ा , हम अति निर्धन है घर में मेरा बड़ा भाई बाहरवीं करने के पश्चात  ज़िला हमीरपुर में दूकान पर काम करता है मेरी एक छोटी बहन है जो बाहरवीं की शिक्षा ग्रहण कर रही है हमारा सारा खर्च मेरी नानी को उठाना पड़ता है  इस महंगाई  में घर का खर्च बड़ी मुश्किल से होता है और ऊपर से मेरा खर्च कर पाना बहुत बड़ी मुसीबत बन गया है
      राजा साहिब जी मेरा बीते वर्षों में काफी उपचार प्रदेश के बहार जालंधर और चंडीगढ़ में हुआ जिसका भारी खर्चा मेरी नानी को उठाना पड़ा  व पूर्व बीते वर्ष 2016 में  पी.जी.आई -चंडीगढ़ में मेरा  स्पाइन का आपरेशन हुआ जिस में आयुर्वेदिक संस्थान द्वारा मुझे  बी पी एल  योजना के अन्तर्गत आने पर  (पी. जी.आई-चंडीगढ़ )ने  जो अनुदान मात्र  20000 /स्वीकृत किया लेकिन  उससे कहीं ज्यादा हमे भुगतान करना पड़ा जिसका मात्र कुल योग -   70000 रूपए बनता है   अतः मैं चाहता हूँ  कि जो भुगतान मेरे उपचार पर मेरे नानी परिवार रिश्तेदारो  ने देय किया मैं  उनका अति ऋणी हो गया हूँ  अभी मेरे स्वस्थ्य मैं पूर्ण रूप से कोई सुधार  नहीं हुआ है पी. जी. आई चंडीगढ़ स्पाइन सर्जन  के पास हर दूसरे माह जाना पड़ता है उपचार हेतु कब तक जाना पड़े  कुछ कहा नहीं जा सकता अभी तक मैं स्वयं चलने उठने व् बैठने  में असमर्थ हूँ    अतः मैं चाहता हूँ की आप मुझ निर्धन की दुर्दशा पर दयनीय व्यबहार कर मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतू  कुछ अनुदान मुहैया करवाने की कृपा करेंगे तो आप की अति महान कृपा होगी ,मैंने  आप को इस दुर्खास्त अपील  के साथ अपने समस्त प्रमाण पत्र  और सत्यापित मैडिकल रिपोर्ट  देय बिल और आवागमन  वाहन बिल साथ में सलग्न किये थे ,लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ,एक वर्ष् बीतने वाला है लेकिन मुझे किसी तरह का कोई आर्थिक सहायता मुहैया नहीं करवाई गयी ,

  मैं अपने प्रदेश के राजा के समक्ष नतमस्तक हो कर अपील कर रहा हूँ कि आप मुझ अक्षम निर्धन के लिए
 कुछ करने मैं सहायक सिद्ध होंगे मैं और मेरा परिवार आप को दुआओ  में सर्वोपरि रखेगा आप इस दरखास्त पर बिलम्ब न करते  हुये  तुरंत ठोस कदम उठाएँगे ,मुझे अपने प्रदेश के राजा पर विश्वास है कि वह इस अक्षम /लाचार फरयादी की फर्याद पर जरूर अम्ल करेंगें |
मैं आप के समक्ष दोबारा समस्त बिलों की प्रतिलिपि व अन्य दस्तावेज सलग्न कर रहा हूँ    
                                  शुभकामनायो सहित। ..
                                                                                                              निवेदक
               
                                                                                                          रोहित कुमार  
  दिनांक  :          अक्टूबर 2017                                                      सपुत्र  स्वर्गीय श्री विनोद कुमार
  स्थान   :              हमीरपुर                                                             गाँव -सुराह  वार्ड-5
                                                                                                       डाकखाना -लगदेवी (ऊहल )
                                                                                                       विकास खंड व तहसील  -टौणी देवी
                                                                                                       ज़िला -हमीरपुर
                                                                                                       हिमाचल  प्रदेश  177022                   


सेवा में
                                         कार्यालय
                                      महामाननीय मुख्यमंत्री महोदय
                                      शिमला
                                      ज़िला शिमला
                                      हिमाचल प्रदेश
                                      भारत
विषय: गरीबी रेखा से नीचे निर्वाह कर रहे परिवार के मुझ अक्षम रोगी को उचित आर्थिक सहायता   अनुदान मुहैया करवाने हेतु आप के समक्ष  दुर्खास्त  पत्र अपील |

महामाननीय राजा साहिब जी ,
                                              विनम्र निवेदन है की मैंने आप के बहुमूल्य समय में हस्तक्षेप करते हुये आप के समक्ष उचित निर्णय एवं विचार विमर्श हेतु निम्नलिखित पंक्तिया प्रस्तुत करना चाहता हूँ  उम्मीद है की आप मुझ निर्धन अक्षम के साथ दयनीय व्यवहार कर यथाशिघ्र  कार्यवाही अमल में लाएँगे ,
संक्षेप रूप में बात यह है मैं रोहित कुमार सपुत्र स्वर्गीय श्री विनोद कुमार  गाँव सुरह  डाकखाना -लग देवी (ऊहल ) विकास खंड  व तहसील- टौणी देवी ज़िला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी हूँ  अतः अत्यंत निर्धन परिवार से सम्बंधित अपना जीवन यापन कर रहा हूँ और मेरा यह दुर्भाग्य है की मेरे साथ हुई अकस्मात घटना ने मुझे लाचार  बना कर रख दिया है पूर्व समय छः वर्ष पहले मैं ग्यारहवीं का छात्र था बरसात के दिनों में ऊंचाई से गिर जाने के कारण पूर्ण रूप से शत प्रतिशत अपाहिज हो गया हूँ
                मान्यवर राजा साहिब जी मैं आप को अपनी व्यथा सुनाना चाहता हूँ  मेरे पूज्य पिता जी का स्वर्गवास हो चूका है हमारे परिवार वालो ने मेरे पिता की मृत्यु के बाद मेरे ताया और दादी ने मेरी माँ को इतना विवश कर दिया कि हमे अपना जीवन यापन करने के लिए अपनी नानी के पास रहना पड़ा , हम अति निर्धन है घर में मेरा बड़ा भाई बाहरवीं करने के पश्चात  ज़िला हमीरपुर में दूकान पर काम करता है मेरी एक छोटी बहन है जो बाहरवीं की शिक्षा ग्रहण कर रही है हमारा सारा खर्च मेरी नानी को उठाना पड़ता है  इस महंगाई  में घर का खर्च बड़ी मुश्किल से होता है और ऊपर से मेरा खर्च कर पाना बहुत बड़ी मुसीबत बन गया है
      राजा साहिब जी मेरा बीते वर्षों में काफी उपचार प्रदेश के बहार जालंधर और चंडीगढ़ में हुआ जिसका भारी खर्चा मेरी नानी को उठाना पड़ा  व पूर्व बीते माह  पी.जी.आई -चंडीगढ़ में मेरा  स्पाइन का आपरेशन हुआ जिस में आयुर्वेदिक संस्थान द्वारा मुझे  बी पी एल  योजना के अन्तर्गत आने पर  (पी. जी.आई-चंडीगढ़ )ने  जो अनुदान मात्र  20000 /स्वीकृत किया लेकिन  उससे कहीं ज्यादा हमे भुगतान करना पड़ा जिसका मात्र कुल योग -    0000 रूपए बनता है   अतः मैं चाहता हूँ  कि जो भुगतान मेरे उपचार पर मेरे नानी परिवार रिश्तेदारो  ने देय किया मैं  उनका अति ऋणी हो गया हूँ  अभी मेरे स्वस्थ्य मैं पूर्ण रूप से कोई सुधार  नहीं हुआ है पी. जी. आई चंडीगढ़ स्पाइन सर्जन  के पास हर दूसरे माह जाना पड़ता है उपचार हेतु कब तक जाना पड़े  कुछ कहा नहीं जा सकता अभी तक मैं स्वयं चलने उठने व् बैठने  में असमर्थ हूँ    अतः मैं चाहता हूँ की आप मुझ निर्धन की दुर्दशा पर दयनीय व्यबहार कर मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतू  कुछ अनुदान मुहैया करवाने की कृपा करेंगे तो आप की अति महान कृपा होगी ,मैं आप को इस दुर्खास्त अपील  के साथ अपने समस्त प्रमाण पत्र  और सत्यापित मैडिकल रिपोर्ट  देय बिल और आवागमन हेतु वाहन बिल साथ में सलग्न कर रहा हूँ

  मैं अपने प्रदेश के राजा के समक्ष नतमस्तक हो कर अपील कर रहा हूँ कि आप मुझ अक्षम निर्धन के लिए
 कुछ करने मैं सहायक सिद्ध होंगे मैं और मेरा परिवार आप को दुआओ  में सर्वोपरि रखेगा आप इस दरखास्त पर बिलम्ब न करते  हुये  तुरंत ठोस कदम उठाएँगे ,मुझे अपने प्रदेश के राजा पर विश्वास है कि वह इस अक्षम /लाचार फरयादी की फर्याद पर जरूर अम्ल करेंगें |
                                            शुभकामनायो सहित। .....      
                                                                                                              निवेदक
               
                                                                                                          रोहित कुमार  
  दिनांक  :          अक्टूबर 2016                                                        सपुत्र  स्वर्गीय श्री विनोद कुमार
  स्थान   :              हमीरपुर                                                             गाँव -सुराह  वार्ड-5
                                                                                                       डाकखाना -लगदेवी (ऊहल )
                                                                                                       विकास खंड व तहसील  -टौणी देवी
                                                                                                       ज़िला -हमीरपुर
                                                                                                       हिमाचल  प्रदेश  177022                   



Saturday, 9 April 2016

जय माता दी । जय माँ ब्रम्हचारणी । दूसरा नवरात्र ०९/०४/२०१६

जय माता दी । जय माँ ब्रम्हचारणी । दूसरा नवरात्र 

०९/०४/२०१६ 


माँ मेरा नतमस्तक प्रणाम स्वीकार हो आप का मानस पुत्र 

तुच्छ  राजीव सिपहिया 


मां के मंदिरों में नवरात्र के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी रूप की 



आराधना होती हैं।मां अपने भक्तों को जीवन की कठिन परिस्थतियो


 में भी आशा व विश्वास के साथ कर्तव्यपथ पर चलने की दिशा प्रदान 



करती है। आज के दिन माता का ध्यान ब्रह्मा के उस दिव्य चेतना 



का बोध कराता है जो हमे पथभ्रष्ट, चारित्रिक पतन व कुलषित जीवन 


से मुक्ति दिलाते हुए पवित्र जीवन जीने की कला सिखाती है। मां 


का यह स्वरूप समस्त शक्तियों को एकाग्र कर बुद्धि विवेक व धैर्य के


 
साथ सफलता की राह पर बढऩे की सीख देता है।

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना 2016 , 12 :45 [IST] hp :---माँ जालपा सुरह  > मां दुर्गा का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी जिसका दिव्य स्वरूप व्यक्ति के भीतर सात्विक वृत्तियों के अभिवर्दन को प्रेरित करता है। मां ब्रह्मचारिणी को सभी विधाओं का ज्ञाता माना जाता है। मां के इस रूप की आराधना से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार व संयम जैसे गुणों वृद्धि होती है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप की चारिणी अर्थात तप का आचरण करने वाली। मां के इस दिव्य स्वरूप का पूजन करने मात्र से ही भक्तों में आलस्य, अंहकार, लोभ, असत्य, स्वार्थपरता व ईष्र्या जैसी दुष्प्रवृत्तियां दूर होती हैं। मां के मंदिरों में नवरात्र के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी रूप की आराधना होगी। मां अपने भक्तों को जीवन की कठिन परिस्थतियों में भी आशा व विश्वास के साथ कर्तव्यपथ पर चलने की दिशा प्रदान करती है। आज के दिन माता का ध्यान ब्रह्मा के उस दिव्य चेतना का बोध कराता है जो हमे पथभ्रष्ट, चारित्रिक पतन व कुलषित जीवन से मुक्ति दिलाते हुए पवित्र जीवन जीने की कला सिखाती है। मां का यह स्वरूप समस्त शक्तियों को एकाग्र कर बुद्धि विवेक व धैर्य के साथ सफलता की राह पर बढऩे की सीख देता है। ब्रहमचारिणी मां दुर्गा को द्वितीय शक्ति स्वरूप है। मां स्वेत वस्त्र पहने दाएं हाथ में अष्टदल की माला और बांए हाथ में कमण्डल लिए हुए सुशोभित है। पैराणिक ग्रंथों के अनुसार यह हिमालय की पुत्री थीं तथा नादर के उपदेश के बाद यह भगवान को पति के रूप में पाने के लिए इन्होंने कठोर तप किया। जिस कारण इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। इन्होंने भगवान शिव को पाने के लिए 1000 वर्षों तक सिर्फ फल खाकर ही रहीं तथा अगले 3000 वर्ष की तपस्या सिर्फ पेड़ों से गिरी पत्तियां खाकर की। इसी कड़ी तपस्या के कारण उन्हें ब्रह्मचारिणी व तपस्चारिणी कहा गया है। कठोर तप के बाद इनका विवाद भगवान शिव से हुआ। माता सदैव आनन्द मयी रहती हैं। ध्यान मंत्र दधांना कर पहाभ्यामक्षमाला कमण्डलम। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मiचारिण्यनुत्तमा।

Sunday, 27 March 2016

Nuts and dry fruits to gain weight – वज़न बढ़ाने के लिए नट्स और ड्राई फ्रूट्स

Nuts and dry fruits to gain weight – वज़न बढ़ाने के लिए नट्स और ड्राई फ्रूट्स

हालांकि मोटापा हमारे समाज की एक विकट समस्या बनती जा रही है, परन्तु बिलकुल दुबला पतला होने से भी आप आकर्षक नहीं दिखते या महसूस करते। मोटापे और बिलकुल पतले होने के बीच के स्तर को पाना उतना कठिन भी नहीं है, खासकर तब जब आप पहले से ही दुबले पतले हैं तथा नट्स और ड्राई फ्रूट्स के सेवन के द्वारा अपना वज़न बढ़ाने की सोच रहे हैं। एक आकर्षक काया पाने के लिए सिर्फ पर्याप्त वज़न बढ़ाना ही काफी है, एवं रोज़ाना के व्यायाम तथा स्वास्थयकर भोजन की आदतों के साथ नट्स और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने से ही आपको काफी कम समय में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

काजू के लाभ – वज़न बढ़ाने के लिए काजू (Cashew nuts)
काजू ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि आपके शरीर के लिए भी ये काफी स्वास्थ्यकर माने जाते हैं। अगर आप अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं, तो काजू आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित होता है। नीचे इसमें पाए जाने वाले कुछ पोषक तत्वों की जानकारी दी गयी है।
काजू के एक नट होने की वजह से इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, तथा यह हमारे शरीर में फाइबर का भी संचार करता है, जो हमारे हाज़मे की प्रक्रिया के सुचारू रूप से चलने के लिए आवश्यक है। इसमें मौजूद उच्च मात्रा की कैलोरी (calorie) तथा खाद्य फाइबर की मौजूदगी की वजह से ये वज़न बढ़ाने के लिए आदर्श होते हैं।
आपने मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (monosaturated fatty acids) के बारे में अवश्य सुना होगा। ये शरीर की अच्छी वसा होती है, जो हमारे दिल के स्वास्थ्य को काफी अच्छा बनाकर रखती है। काजू में काफी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड वसा होती है, परन्तु कोलेस्ट्रॉल (cholestrol) ना के बराबर होता है, जिससे यह आपके दिल के लिए भी काफी अच्छा भोजन बनता है।

काजू प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो आपको स्वस्थ रहने तथा कैंसर और ट्यूमर (cancer and tumor) की कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं।
आप काजू से काफी मात्रा में मैग्नीशियम प्राप्त कर सकते हैं। मैग्नीशियम शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण नमक होता है और यह कैल्शियम (calcium) के साथ मिलकर हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाने का काम करता है। काजू कॉपर का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो शरीर के लिए काफी ज़रूरी होता है।
शरीर को स्वस्थ कैलोरी प्रदान करने के अलावा काजू आपके स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाए रखता है, जिससे आप मोटापे का शिकार हुए बिना तुरंत वज़न बढ़ा सकते हैं।
अखरोट के लाभ – वज़न बढ़ाने के लिए अखरोट (Walnuts)
अखरोट भी एक सूखा फल है, जो आपको बेहतरीन स्वास्थ्य प्रदान करता है और वज़न बढ़ाने में भी काफी कारगर साबित होता है। अखरोट में निम्नलिखित गुण होते हैं।
अखरोट प्राकृतिक ओमेगा 3 फैटी एसिड्स (Omega 3 fatty acids) से भरपूर होता है, जिसके शरीर पर कई उपकार होते हैं। ये फैटी एसिड्स मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करते हैं, दिल की समस्या होने से रोकते हैं तथा दिल का स्वास्थ्य काफी अच्छा बनाकर रखते हैं।
अखरोट में मेलाटोनिन (melatonin) होता है, जो कि एक काफी शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट है, जिससे आप उम्र के निशानों से दूर रहते हैं।
अखरोट में मौजूद अन्य तत्व हैं प्रोटीन, खाद्य फाइबर, विटामिन बी (B vitamins), आयरन (iron) आदि। इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, मैंगनीज और कॉपर (phosphorous, magnesium, manganese and copper) भी होते हैं, जो आपके शरीर के स्वास्थ्य को अच्छा बनाते हैं।
शरीर के स्वास्थ्य को अच्छा करने के साथ ही पर्याप्त  मात्रा में कैलोरी का संचार करने की वजह से अखरोट आपका वज़न बढ़ाने में सहायक होते हैं।
बादाम के फायदे – वज़न बढ़ाने के लिए बादाम (Almonds)
अगर आप वज़न बढ़ाने की सोच रहे हैं तो बादाम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इसमें मौजूद मुख्य पदार्थ हैं : –
बादाम में ये काफी मात्रा में मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से ये दिल का स्वास्थ्य बनाए रखने में काफी अहम साबित होते हैं।

बादाम आसानी से हज़म होने वाले प्रोटीन्स से भरपूर होते हैं और शरीर को काफी ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। इनमें मौजूद खाद्य फाइबर्स हाज़मे की प्रक्रिया को अच्छा बनाते हैं।
बादाम विटामिन इ (Vitamin E) का प्राकृतिक स्त्रोत होते हैं, जो एक प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और आपके बालों तथा त्वचा का बेहतरीन स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है। यह नट आयरन से भी भरपूर होता है  पोटैशियम, फॉस्फोरस तथा मैग्नीशियम का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है।

काजू के फायदे – प्रोटीन और फाइबर (Protein and fiber)

काजू खाने का तरीका – अच्छा वसा (The good fats)

एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants)

काजू खाने का तरीका – मैग्नीशियम और कॉपर (Magnesium and copper)

अखरोट के फायदे – ओमेगा 3 (Omega 3)

अखरोट के गुण – एंटी ऑक्सीडेंट्स

अखरोट के फायदा – अन्य (Others)

बादाम के लाभ – मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स

बादाम के गुण – प्रोटीन्स और खाद्य फाइबर्स

बादाम खाने का तरीका – विटामिन और खनिज

राजीव सिपहिया हमीरपुर  दिनाँक  २७/०३/२०१६ एतवार  का दिन। ...... 

Home remedies in hindi for weakness – कमज़ोरी दूर करने के घरेलू नुस्खे

Home remedies in hindi for weakness – कमज़ोरी दूर करने के घरेलू नुस्खे

जिन लोगों के अंदर कमज़ोरी के लक्षण दिखते हैं, वे थकान, चक्कर आने, किसी काम के लिए ऊर्जा ना जुटा पाने जैसी समस्याएं भी महसूस कर सकते हैं। वे ऐसी स्थिति में उन सामान्य कार्यों को भी पूरा नहीं कर पाते, जिनको बाकी लोग सारे दिन बिना किसी परेशानी के कर लेते हैं। कमजोरी के कारण, अगर आप थकान, चक्कर और कमज़ोरी की समस्या से दूर रहना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अतिरिक्त ग्लूकोस(glucose) और पोषक तत्वों की आवश्यकता होगी। ऐसे कुछ प्राकृतिक उपाय भी मौजूद हैं, जिनके प्रयोग के बाद आपको कमज़ोरी और सुस्ती की समस्या नहीं सताएगी। नीचे ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में बताया गया है। कमजोरी कैसे दूर करे :-

शारीरिक कमजोरी दूर करने के उपाय – कमज़ोरी दूर करने के नुस्खे – बादाम (Almonds)

क्योंकि बादाम विटामिन इ (vitamin E) से भरपूर होता है, अतः इसका सेवन करने वाले लोगों में ऊर्जा की कमी कभी नहीं होगी। बादाम में मैग्नीशियम (magnesium) की काफी प्रचुर मात्रा होती है, जो कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन्स और वसा
कान में संक्रमण
(carbohydrates, proteins and fat) को ऊर्जा में परिवर्तित करने में आपकी मदद करता है। अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी है तो इसका सेवन थोड़ी सी मात्रा में करने पर भी आपको काफी ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके लिए रात में 2 बादाम, किशमिश और अंजीर पानी में डुबोकर रखें। इसे रातभर छोड़ दें और अगली सुबह उठकर यह पानी पी लें। वैकल्पिक तौर पर आप हमेशा अपने साथ भुना हुआ बादाम भी रख सकते हैं। जब भी आपको कमज़ोरी या थकान का अनुभव हो, तो एक बादाम का सेवन करके अपनी शक्ति को वापस प्राप्त कर लें। यह बिना साइड इफेक्ट्स (side effects) के प्राकृतिक रूप में शक्ति पाने का बेहतरीन तरीका है।

कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय – आंवला (Indian gooseberry)

आंवले में लोगों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के गुण मौजूद होते हैं। यह एक काफी पोषक फल है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन्स (phosphorous, irons, Vitamin C, Carbohydrates and proteins) होते हैं। रोज़ाना एक आंवले का सेवन करें और इसे कच्चा खाकर शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाएं। इससे आपके शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसके फलस्वरूप आपकी ऊर्जा में भी काफी वृद्धि होगी। अगर आपको लगता है कि यह फल कच्चा खाने के लिए कुछ ज़्यादा ही खट्टा है तो इसमें थोड़े से नमक का मिश्रण कर दें। वैकल्पिक तौर पर इस फल को जूसर (juicer) में डाल दें एवं इससे पर्याप्त मात्रा में रस निकाल लें। इस रस को शहद के साथ मिश्रित करें और हफ्ते में 2 से 3 बार इसका सेवन करके शरीर में नयी ऊर्जा को महसूस करें।

कमज़ोरी दूर करने के नुस्खे – मुलैठी (Licorice)

यह भी बाज़ार में पाई जाने वाली बेहतरीन जड़ीबूटियों में से एक है, जो आपके शरीर को मज़बूत बनाने तथा थकान और कमज़ोरी दूर करने में काफी सहायता करती है। यह एक प्रभावी जड़ीबूटी है, जो शरीर के एड्रेनल हॉर्मोन (adrenal hormone) को ऊर्जा देती है और शरीर के मेटाबोलिज्म(metabolism) में भी काफी सुधार करती है। एक गिलास गर्म पानी लें और इसमें थोड़ा सा मुलैठी का पाउडर और दो चम्मच शहद मिश्रित करें। इस मिश्रण का सेवन दिन में दो बार करें और स्वास्थ्यकर शरीर पाएं।

कमज़ोरी दूर करने के नुस्खे – दूध (Milk)

जोड़ों के दर्द से छुटकारा कैसे पायें
काफी समय से दूध को एक सम्पूर्ण भोजन माना जाता रहा है। अगर आपकी रात में कुछ भी खाने की इच्छा ना हो रही हो, तो भी एक गिलास दूध पीकर आप अपने शरीर के पोषक पदार्थों की कमी पूरी कर सकते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, खनिज और पोषक तत्व होते हैं, जो आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखते हैं। इसमें कैल्शियम (calcium) भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जिससे हड्डियां मज़बूत होती हैं और आपको स्वस्थ बने रहने में मदद मिलती है। अगर आप काफी कमज़ोरी का अनुभव कर रहे हैं तो इसका सबसे बेहतरीन उपचार है एक गिलास उबले दूध में शहद और थोड़ी सी हल्दी मिश्रित करके इसका सेवन करना। इस मिश्रित दूध का सेवन करके अगले 5 से 10 मिनट में ही आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कमज़ोरी दूर करने के नुस्खे – केला (Bananas)

केले में मौजूद प्राकृतिक चीनी, ग्लूकोस, सुक्रोस (sucrose) तथा फ्रूक्टोस (fructos) शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर में तुरंत ऊर्जा का संचार होता है। इसमें पोटैशियम (potassium), फाइबर (fiber) और खनिज पदार्थ भी काफी मात्रा में होते हैं। तुरंत ऊर्जा प्राप्त करने के लिए एक पके केले को मसलकर उसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
  टेंशन से दूर रहे।   जय माता  दी। ......सब उप्पेर वाले पर छो ड दे  जो करेगा वही करेगा 
राजीव सिपहिया        sipahiya.blogspot.com                                                                  हमीरपुर