Sunday, 27 March 2016

खांसी से राहत दिलाने वाली आयुर्वेदिक औषधियां

खांसी से राहत दिलाने वाली आयुर्वेदिक औषधियां

By rajeev sipahiya 
march  27, 2016

QUICK
 BITES

  • खराश और उत्तेजना की सहज प्रतिक्रिया होती है, खांसी। 
  • मेहंदी के पत्तों के काढ़े से गरारे करना लाभदायक होता है।
  • अदरक की चाय का सेवन करने से खांसी ठीक होती है।
  • लौंग के प्रयोग से खांसी की उत्तेजना से आराम मिलता है।

MORE

Saturday, 26 March 2016

नीबू के स्वास्थ्य लाभ - HEALTH BENEFITS OF LEMON

नीबू छोटा और बड़ा दो प्रकार का होता है| इसका स्वाद खट्टा होता है| लेकिन इसमें इतने अधिक औषधीय गुण हैं कि लोग सभी ऋतुओं में इसका प्रयोग करते हैं| यह प्यास तथा गरमी को शान्त करता है|

नीबू के स्वास्थ्य लाभ - Health Benefits of LemonClick PLAY button to listen full Story
  00:00            00:00          
पेट के कीड़ों को नष्ट करता है और यकृत की खराबी दूर करता है| घेरलू नुस्खों तथा आयुर्वेद की दवाओं में नीबू का प्राय: प्रयोग किया जाता है|एक नीबू के रस में एक चम्मच अदरक का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो-तीन बार चाटने से पेट का दर्द चला जाता है| नीबू की फांक पर काला नमक, भुना जीरा तथा एक रत्ती खाने वाला सोडा डालकर चूसने से भी पेट का दर्द दूर होता है|कब्ज एक नीबू का रस एक गिलास गरम पानी में निचोड़कर सोने से पहले पी जाएं| कब्ज टूटकर सुबह पेट साफ हो जाएगा|दस्तएक नीबू को पानी में निचोड़कर उसमें जरा-सा भुना जीरा तथा एक चुटकी काला नमक डालें| इस पानी का सेवन दिन में तीन-बार करने से दस्त रुक जाते हैं| यह बड़ा कारगर नुस्खा है|भूख न लगनानीबू एवं अदरक की चटनी खाने से भूख खुल जाती है| यह प्रयोग कम से कम एक हफ्ता करना चाहिए|संग्रहणीनीबू को बीच से दो टुकड़े कर लें| इसमें मूंग के दाने के बराबर अफीम रखकर दोनों टुकड़ों को धागे से बांधकर गरम करें| अब इस नीबू को चूसने से संग्रहणी का रोग ठीक हो जाता है| यह कार्य 20 दिनों तक करें|उल्टी आनानीबू की फांक पर जरा-सी पिसी हुई कालीमिर्च और जरा-सी शक्कर डालकर धीरे-धीरे चूसें| इससे उल्टियां बंद हो जाएंगी|पेट के कीड़ेनीबू के थोड़े-से बीजों को सुखा लें| फिर उनको पीसकर चूर्ण बनाएं| 2 ग्राम चूर्ण नित्य पानी से सेवन करें| पेट के कीड़े नष्ट होकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे|अम्लपित्तनीबू का रस गरम पानी में डालकर शाम के समय पीने से पेट में बनने वाला अम्लपित्त नष्ट हो जाता है|सिर चकरानापेट की खराबी से जब गैस ऊपर को चढ़ती है तो सिर चकराने लगता है| एक कप पानी में एक नीबू निचोड़ें| फिर उसमें जरा-सा काला नमक तथा आधा चम्मच जीरा पीसकर मिला दें| दिनभर में इतना पानी तीन-चार बार पीने से सिर का चकराना रुक जाता है|दिल घबरानादिल घबराने, छाती में दर्द होने तथा सीने में जलन आदि दूर करने के लिए एक नीबू की शिकंजी बनाकर घूंट-घूंट पी जाएं|बवासीरनीबू का रस छना हुआ दो चम्मच, जैतून का तेल तीन चम्मच और ग्लिसरीन आधा चम्मच - तीनों को मिलाकर रुई के फाहे से बवासीर के मस्सों पर बार-बार लगाएं|मलेरियाएक नीबू को गरम करके उसमें सेंधा नमक, भुना जीरा तथा कालीमिर्च भरकर चूसें|नकसीरनथुनों में दो-दो बूंद नीबू का रस टपकाने से नाक से खून आना बंद हो जाता है| यह आजमाया हुआ बेहतरीन नुस्खा है|  <  sipahiya.blogspot.com>