Friday, 25 March 2016

पेट में गैस बनने के कारण BY .................................RAJEEV SIPAHIYA

पेट में गैस की समस्या हमारी पाचन प्रणाली में समस्याओ में से एक है और हम सभी कभी न कभी इस समस्या से दो चार होते ही है | अक्सर पेट में गैस के कारण हमे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि पेट का फूला फूला सा महसूस होना और ऐसे में हम काफी असहज महसूस करते है और हमारे काम करने की क्षमता पर भी इसका बुरा असर पड़ता है | चलिए पेट में बनने वाली गैस के कारण और उसके लिए किये जाने वाले कुछ उपायों के बारे में हम जानकारी प्राप्त करते है –

पेट में गैस बनने के कारण

चाय और कॉफ़ी – यह हमारी पेट में गैस बनने की समस्या का मूल कारण है क्योंकि चाय और कॉफ़ी का सेवन अगर संतुलित हो तो इतनी परेशानी नहीं होती है लेकिन आज के खानपान के अनुसार work load अधिक होने पर हम काफी दबाव महसूस करते है और खुद को अधिक देर तक तरोताजा बनाये रखने के लिए हम अक्सर चाय और कॉफ़ी का अधिक सेवन करते है कभी कभी हम यह देर रात तक जागने के लिए भी करते है | चूँकि कॉफी अम्लीय होती है इसलिए यह हमारे पेट में गैस की समस्या को बढ़ा देती है |
Pet me gas ka gharelu ilaj पेट में गैस की समस्या
Pet me gas ka gharelu ilaj पेट में गैस की समस्या
खाली पेट होना – चूँकि हमारे पेट की आंते और अन्य पाचन के अंग तब भी काम करते है जब हमे भूख लगती है और हम समय पर कुछ नहीं खा पाते और क्योंकि भोजन पचाने के लिए हमारे पेट में कई तरह के अम्ल बनते है इसी वजह से लम्बे समय तक भूखे रहने से पेट में acidity बढ़ जाती है और हम पेट की गैस के शिकार हो जाते है |
गैस पैदा करने वाले भोज्य पदार्थो का सेवन – राजमा ,सफेद चने ,फूल गोभी भारी दालें और देर से पचने वाले भोजन को खाने से भी पेट की परेशानियो से हमे दो चार होना पड़ता है |
गलत भोज्य पदार्थो का मिश्रण – हम जब भी खाना खाते है तो ध्यान रखने की जरुरत है कि कुछ भी ऐसा नहीं खाएं जो भोजन की प्रकृति के अनुसार बेमेल हो जैसे कि खाने के बाद तरबूज का सेवन हमारे पेट में गैस बनाता है इसलिए इस तरह के बेमेल खाद्य पदार्थो के सेवन से जितना हो सके बचे | जल्दी जल्दी और बिना चबा कर किया गया भोजन भी पेट में गैस पैदा करता है |
गैस के उपचार – इसमें दो तरह से हम राहत के उपायों के बारे में सोच सकते है जिसमे से एक तो तुरंत राहत देने वाला होता है और दूसरा है दीर्घकालीन उपचार
तुरंत राहत के लिए क्या करें –
अदरक – अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा दातों से अच्छे से चबाये और उसके बाद गर्म पानी का एक ग्लास पियें या इसके अलावा आप अदरक को पानी में उबाल कर भी पी सकते है |
मेथी के बीज – पानी और मेथी के बीजो से तैयार काढ़ा आपके पेट की गैस की तकलीफ को काफी हद तक कम कर सकता है इसलिए इसका इस्तेमाल भी आप कर सकते है |
काला नमक – गर्म पानी में थोड़ी मात्र में काले नमक को मिलकर आप अपनी पेट की तकलीफ से आराम पा सकते है |
दीघकालीन उपाय – 
  • लम्बे समय तक भूखे नहीं रहे |
  • आयुर्वेद के किसी विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार त्रिफला पाउडर के साथ अलोवेरा का जूस पीने से भी लाभ मिलता है |
  • शारीरिक तौर पर एक्टिव रहे और व्यायाम करते रहे |
  • सुबह की शुरुआत अच्छे से करें और अपनी दिनचर्या को बेहतर करें |
  • तनाव को खुद पर हावी नहीं होने दें |
  • SIPAHIYA.BLOGSPOT.COM.......RAJEEV 

Health benefits of buttermilk in hindi

लस्सी यानि के buttermilk कमाल का product है जो दूध से बनता है और कमाल की बात ये है कि दूध से बनने वाले सरे products में से छाछ को सबसे benefits वाला माना गया है और वो इसलिए भी कि ठीक है घी हमारे शरीर के लिए वसा की कमी को पूरा करता है लेकिन यह भी सही है कि अगर हमारा lifestyle सही नहीं है और हम proper वे में घी से प्राप्त हुई वसा और उर्जा को खर्च नहीं करते है तो अतरिक्त वसा हमारे लिए मोटापे का कारण बनती है इसलिए बहुत सी लड़कियां घी खाने से डरती भी है लेकिन buttermilk के साथ ऐसे नहीं नहीं है छाछ पहली बात तो एक तरल पेय है इसलिए इसे पचाने में पेट को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती इसलिए इसमें मौजुद् जितने भी पोषक तत्व है सारे के सारे सही तरीके से अवशोषित हो जाते है हमारे शरीर द्वारा जिसका हमे पूरा पूरा benefit होता है और साथ ही buttermilk में सबसे अधिक calcium पाया जाता है जो हमारी हड्डियों और शरीर के लिए बेहद आवश्यक है और हमारे शरीर के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सबसे अधिक यही आवश्यक है |

 Health benefits of buttermilk in hindi

  • गावों में लोग छाछ को अलग तरीके से बनाते है और वो लोग पुराने तरीके से दही से buttermilk  को बनाते है जिसकी वजह से इसकी गुणवता मायने रखती है और हमे भोजन के साथ इसे लेने में सबसे अधिक लाभ होता है और खासकर गर्मी में बिना buttermilk के गाँव वाले भोजन की कल्पना भी नहीं करते और शायद यही वजह से वो शहर में रहने वाले लोगो से अधिक stamina लिए होते है |
  • महिलाओं में होने वाले मीनोपोज के समय उनके लिए खाने में buttermilk को शामिल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है calcium की कमी को पूरा करने का क्योंकि मीनोपोज के समय कई तरह की शारीरिक परेशानियाँ उन्हें झेलनी पड़ती है जिनमे जोड़ों में होने वाला दर्द और कमर दर्द भी शामिल है |
    buttermilk health benefits
    buttermilk
  • buttermilk से पेट की कई तरह की समस्याएं खत्म हो सकती है जिसमे पेट की अपच ,भारीपन और गेस का बनना और पेट की जलन क्योंकि भोजन के साथ इसे लेने से भोजन भी पतला हो जाता है और सामान्य भूख से कम खाना हम खाते है जिसकी वजह से भूख से कम खाना खाने की concept भी फुलफिल होती है जिसकी वजह से यह हमे अधिक खाने से भी रोकती है और हम छाछ की वजह से भोजन के साथ पानी पीने से भी बच जाते है क्योंकि खाने के तुरंत बाद हमे प्यास की शिकायत नहीं होती है |
  • अगर आपकी पाचन शक्ति सही नहीं है कमजोर हो तो आप buttermilk में भुना हुआ जीरा , काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक मिलकर पी सकते है जिसकी वजह से आपके द्वारा लिया गया भोजन जल्दी पचता है |
  • buttermilk को सुबह के भोजन के साथ लेना अधिक गुणकारी माना गया है जबकि शाम के वक़्त इसे नहीं लेना चाहिए |
  • अगर आपको लू लग जाये और गर्मी की वजह से कोई शारीरिक समस्या हो तो buttermilk  का सेवन सदेव आपके लिए उत्तम होता है और साथ ही आँखों के लिए भी यह लाभकारी होती है अगर आंखे जलन कर रही हो तो आप दही की मलाई को पलकों पर लगा सकते है और साथ ही buttermilk का सेवन करते है तो आपको आराम मिलता है |
  • पीलिया जैसे रोग में भी buttermilk का सेवन आपके लिए कमाल का होता है और बहुत लाभदायक होता है |
  • चूँकि हम ऊपर जिक्र कर चुके है कि buttermilk में calcium होता है जिसकी वजह से आपका शरीर का ढांचा मजबूत होता है और हड्डियों को बल मिलता है जिसकी वजह से आपके जोड़ों में होने वाले दर्द और कमर दर्द से आपको बहुत राहत मिलती है | साथ ही तरल होने के कारण यह आपकी अधिक प्यास लगना और गर्मी से होने वाले नुकसान से आपके शरीर को कवर करती है और पसीने के जरिये आपके शरीर से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थो की क्रिया को बढ़ा देती है जिस से आपकी skin भी खिली खिली रहती है |
    RAJEEV SIPAHIYA ....SIPAHIYA.BLOGSPOT.COM

rice health benefits in hindi

गर्मी में खाने या पूरी खाने की जगह चावल (Rice) खाना भी सुविधाजनक होता है और अच्छा भी लगता है फिर भी चावल को लेकर कई तरह की गलत बारें और तथ्य प्रचलित है जिनके बारे में जान लेना भी आवश्यक है और आपको एक खास बात बता दें कि दुनिया में जापान (Japan) एक ऐसा देश है जन्हा सबसे अधिक आयु वाले लोग रहते है और वंहा भी लोग मुख्य रूप से चावल (Rice) ही खाते है और दुनिया का एक बड़ा हिस्सा चावल खाने पर निर्भर करता है इसलिए हम आज जानते है कि चावल (Rice) खाने के क्या क्या मुख्य फायदे (benefits) है –

rice health benefits in hindi

  • चावल को पेट के रोगों के लिए बेहतरीन (beneficial) खाना माना गया है क्योंकि यह पचने में आसान होता है और शायद इसलिए ही जब किसी का हजम खराब हो जाता है तो उसे चावल (Rice) खाने की ही सलाह दी जाती है | इसकी तासीर ठंडी होती है और अतिसार में यह एक दवाई (medicine) की तरह काम करता है |
  • चावल और मूंग दाल की खिचड़ी (khichadi) खाने से दिमाग का विकास होता है और साथ ही यह खिचड़ी शक्तिवर्धक भी होती है |
  • चावल में चूँकि कार्बोहाइड्रेट होता है इसलिए यह उर्जा का भी एक बेहतरीन स्त्रोत होता है |
  • जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है उनके लिए चावल का माड बहुत ही फायदेमंद (benefits) होता है और यह पचने में आसान (easy digestion) होता है और साथ ही खाना पचाने में भी मदद करता है |
  • पेट साफ़ नहीं हो तो चावल के साथ दूध और शक्कर को मिक्स करके खाने से दस्त के साथ पेट साफ़ हो जाता है |
  • माईग्रेन की समस्या में भी रात को सोने जाने से पहले चावल (rice) को शहद (Honey) के साथ मिलाकर खाने से बहुत लाभ होता है और एक हफ्ते (one week) तक ऐसा करने पर आपके सिर के दर्द में भी रहत मिलती है |
  • चूँकि रात में हमे कम केलोरी की जरुरत होती है इसलिए कम खाना खाना चाहिए लेकिन अगर आप रोटी कम और चावल ज्यादा खाते है तो यह हल्का भोजन आपके स्वस्थ्य (health) के लिए बहुत अच्छा (benefits) होता है |
    rice health benefits hindi
    rice health benefits hindi
चावल से जुड़े कुछ भ्रम और सच्चाई / Facts about rice hindi –
  •  चावल में शुगर की मात्रा होती है ऐसा कुछ लोग मानते है जो सच नहीं है क्योंकि चावल में शुगर की मात्रा नहीं के बराबर होती है और यह स्वाद से भी पता लगता है |
  • लोग मानते है कि चावल में केवल कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है जबकि यह एक अधूरा सच है चावल में न केवल कार्बोहाइड्रेट होता है बल्कि जिंक की भी अच्छी खासी मात्रा होती है जो आपके बॉडी सिस्टम को सही और सुचारू (healthy) रूप से चलाये रखने में मदद करती है |
  • लोग कहते है चावल (rice) खाने से लोग मोटे (fatty) हो जाते है लेकिन यह सच नहीं है चावल एक हल्का और सुपाच्य भोजन है जिसके नियमित सेवन (regular eating) से आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है बशर्ते इसे सही मात्रा में खाया जाये |
  • RAJEEV SIPAHIYA  SIPAHIYA.BLOG.SPOTCOM

onion health benefits Hindi

पुराने दिनों से ही घर से गर्मी में निकलते समय प्याज (onion) को अपनी जेब में लेकर निकलना अच्छा माना जाता रहा है और गरीबो के लिए प्याज (onion) जो एक सहज ही उपलब्ध भोज्य पदार्थो में से एक माना जाता रहा है हालाँकि कभी कभी इसके भाव ने सभी सब्जियों को पीछे छोड़ दिया है लेकिन फिर भी प्याज (onion) की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है कभी तो सवाल ये उठता है क्या सच में प्याज (onion) सहज ही उपलब्ध होने के साथ साथ गुणकारी (health benefits) भी है तो आपको बता दें हाँ ऐसा है प्याज (onion) असल में एक गुणकारी भोजन (beneficial food) सामग्री है चलिए इस बारे में थोडा और बात करते है |

onion health benefits Hindi

प्याज (onion) की उत्पति /emergence of onion – ऐसा माना गया है और सबूत भी मिले है कि प्याज की उत्पति ईरान ,पश्चिमी पाकिस्तान आदि जगह से हुई है और आज से बहुत समय से मिस्र के पिरामिडो के निर्माण करने वाले भी प्याज के अच्छे खासे शौकीन थे और यह वंहा की प्रिय भोजन (Food) सामग्री में से एक था और साथ ही वंहा के इतिहास में इस बात के प्रमाण मिलते है और मकबरों में पाई जाने वाली कब्र में भी प्याज (onion) मिले है और वंहा की कलाकृतियों में भी इसे खासा महत्व दिया गया है | प्याज का बाइबिल और कुरान दोनों में भी जिक्र है ऐसे में यह साफ़ जाहिर है कि पुरातन काल से लेकर प्याज (onion) काफी महत्व रखता है |
onion health benefits Hindi
onion health benefits Hindi
प्याज के गुण/ benefits of onion – वैसे तो सब जानते ही है कि लू लगने की दशा में प्याज (onion) एक रामबन इलाज है और लू लगने की दशा में प्याज के रस की दो चम्मच सेवन और सीन पर मालिश आपको बहुत राहत दे सकती है |
चिकित्सा विज्ञानं के पहलु / Aspects of medical science – प्याज में केलिसीन होता है और रायबोफ्लाविन भी अच्छी खासी मात्रा में होता है और इसमें करीब 11 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है | साथ ही प्याज में जो खास गंध आती है वो आती है इसमें मौजूद एन प्रोपईल डाई सल्फाईड के कारण आती है और हमारी आँखों में आंसू इसलिए आते है प्याज काटने के समय क्योंकि इसमें मौजूद यह पदार्थ पानी में घुलनशील एमिनो अम्लो के साथ क्रिया करके बनता है |
प्याज के सेहत के फायदे /The health benefits of onion – प्याज (onion) खाने के बहुत फायदे है जिनमे से कुछ ये है
  • यह नेचरली एंटीबायोटिक होता है
  • immune system को मजबूत करता है
  • इसका नियमित सेवन और सही मात्रा में सेवन आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाके रखता है |
  • कोलेस्ट्रोल को भी नियमित करता है साथ ही आपके BP को भी सही तरीके से मैनेज करता है |
प्याज की किस्मे – प्याज की कई तरह की किस्मे होती है जिनमे से मुख्य निम्न है
  • मीठा प्याज -तलकर खाने के लिए सबसे अच्छी वाली किस्म होती है यह प्यार की
  • लाल प्याज – यह कच्छा खाने में सबसे अच्छा होता है |
  • सफ़ेद प्याज – कच्छा या पकाकर कैसे भी आप इसे खा सकते है यह तो लाजवाब होता है |
  • पीला प्याज – हर तरह के खाने के लिए सबसे बेहतर होता है |

केले के औषधीय गुण पहचानिए – Banana medicinal uses hindi

केले के औषधीय गुण पहचानिए – Banana medicinal uses hindi

Banana medicinal uses hindi – केला खाकर अगर आप इधर उधर फेंकते है तो जान लीजिये आप निहायती बेवकूफ है क्योंकि एक तो अगर आप केले के छिलके को इधर उधर फेंकते है तो कोई न कोई इसकी चपेट में आकर फिसल सकता है और दूसरा इसमें इतने औषधीय गुण भरे है कि जान लेने के बाद आपको केले (Banana) के छिलके पर भी प्यार आयेगा | ये तय है |  हमने जैसे नीम के बारे में बात की थी तो अब केले के बारे में भी बात करते है हालाँकि औषधीय गुणों में केला, नीम के पेड़ से तो जीत नहीं पाया लेकिन फिर भी हर किसी की अलग खासियते होती है इसी तरह केले (Banana) में भी कई विशिष्ट गुण होते है जिनके बारे में बात की जा सकती है | आप आगे से कभी भी केला खाएं तो इस बारे में सोच सकते है | चलिए बात करते है –
केले  (Banana) में क्या खास है –  जनाब केले में एक तो अच्छी खासी मात्रा में पोषक तत्व होते है और साथ ही भरपूर कार्बोहाइड्रेट भी | इसमें जो चीज़ इसे खास बनती है वो है इसमें विटामिन B-6 ,विटामिन B-12  और मैग्नीशियम ,ल्युटेंन जो एक एंटीओक्सिडेंट है और पोटेशियम मग्निशियम और मग्नीज जैसे खनिज है जैसे तत्व है जो human body के लिए बेहद आवश्यक है | साथ ही tryptophan भी होता है जो आपके मेटाबॉलिज्म को चुस्त करता है | देखा अपने केले के छिलके में इतना कुछ होता है जिनके बारे में पढने के लिए भी आपको महीनो लग सकते है और आप एक पल में छिलके को बड़ी बेरहमी से फेंक डालते है | बिलकुल Fair नहीं करते आप केले के छिलके के साथ |
Banana medicinal uses hindi
Banana medicinal uses hindi

इसके औषधीय गुण – हमे इसके अंदर के तत्वों की बात करली अब हम इसके गुणों पर भी आते है जो इसे बेहद खास बनाते है
  • यह आपके सिर के दिर्द को छूमंतर कर सकता है क्योंकि आपको सिर दर्द तब होता है जब आपकी धमनियो में तनाव आता है और तनाव जब आता है जब आप बिना मतलब की बातों पर अपना वक़्त जाया करते है इसलिए experts कहते है कि केले (Banana) के छिलके को पीस कर उसका पेस्ट दर्द के स्थान पर अगर आप लगाते है तो कुछ ही मिनटों में आपका सिर दिर्द ऐसे गायब हो जाता है जैसे वो कभी था ही नहीं |
  • यह आपके दांतों को भी किसी टूथपेस्ट से अधिक चमकीला और आकर्षक बना सकता है क्योंकि हमे ऊपर आपको बताया कि इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है जो आपके दांतों में जमा केविटी और पीलेपन को हटाने में मदद करता है और उनमे कुदरती चमक लेके आता है जैसी आप टीवी ads में colgate वाली लड़की के दांत देखते है ठीक उसी तरह से | इसके लिए आपको केले (Banana) के छिलके को दांतों से रगड़ना होता है और वो भी हर दिन |
  • मस्से और मुहांसों के लिए भी यह बहुत कारगर होता है अगर आप केले (Banana) के छिलके को मस्सो पर नियमित रगड़ते है और रात भर पेस्ट बनाकर उसे छोड़ते है तो उस जगह पर एक बार ठीक हो जाने पर मुहांसे नहीं होते है और अगर आपके चेहरे पर मुहांसे होते है तो इसका पेस्ट रोज पांच से दस मिनट तक लगाने से अच्छा वाला फायदा होता है |
  • केले (Banana) का छिलका आपको दर्द से भी रहत दे सकता है अगर आप इसका इस्तेमाल चोट लगने वाली जगह पर लगाते है या मधुमखी के काटने वाली जगह पर भी इसे लगाने से बड़ा आराम मिलता है आप चाहे तो एक मधुमक्खी के छते को छेड़कर ये प्रयोग कर सकते है |
  • झुर्रियो के लिए भी ये लाभदायक है और साथ ही कई तरह के अन्य औषधीय गुण केले (Banana) के छिलके के अंदर छिपे है बस आपको एक बार इसके बारे में थोड़ी जानकारी होना आवश्यक है |
  • RAJEEV SIPAHIYA ......WWW.RAJEEVSIPAHIYA.COM

Know Neem tree uses in hindi

Know Neem tree uses in hindi

Neem tree uses -आजकल हमारी जिन्दगी में देसी नुस्खो का कोई खास स्थान तो नहीं है क्योंकि अमूमन सभी लोग अंग्रेजी दवाओं पर अधिक से अधिक निर्भर है शायद इसलिए कि वो जल्दी असर करती है | मेरा मानना है कि शायद ऐसा नहीं है आप अगर गौर से देखें तो हमारे आस पास पर्यावरण ने हमे बहुत से औषधियुक्त पौधे दिए है जिनके इस्तेमाल से हम कुछ छोटी मोटी परेशानियो को बड़ी आसानी से दूर कर सकते है और नीम भी उनमे से एक है | साथ ही कुछ गंभीर बीमारीओं में भी समय के साथ उचित मार्गदर्शन में अगर हम औषधि युक्त पौधों का सेवन करते है तो उनसे निजात पाई जा सकती है | आज हम नीम के कुछ औषधिय गुणों के बारे में बात करते है –
Neem tree uses in Hindi
Neem tree uses in Hindi
  • सबसे पहले हम बात करते है उस लाभ की जिसके बारे में हम भारतीय कई सदियों से जानते है वो है नीम का इस्तेमाल टूथब्रश की तरह करना | एक लम्बे समय से नीम (Neem) की दातुन एक बेहतर विकल्प रही है आज के जमाने के टूथपेस्ट का और अभी भी ठेठ ग्रामीण और ग्रामीण इलाकों में बुजुर्ग आज भी इसका primary तौर पर इस्तेमाल करते है क्योंकि ये वैज्ञानिक सत्य है कि नीम की दातून करने से हमारे दांत और मसूड़े दोनों मजबूत होते है और हमे दातों और मुहं की कई तरह की बीमारियों में लाभ मिलता है | साथ ही नीम की दातून बड़ी सरलता से उपलब्ध हो जाती है |
  • नीम (Neem) की पत्तियों का रस पीने से खून साफ़ होता है बेशक यह कड़वा होता है लेकिन मेरे ख्याल से अगर आप अपनी सेहत को लेकर सजग है तो बेशक आप इतनी कडवाहट तो झेल ही सकते है |
  • नीम (Neem) की पत्तियों का रस पीने से चूँकि खून साफ़ होता है इसलिए इसका लाभ ये भी है कि किशोरावस्था में निकलने वाली मुहं की फुन्सिया भी नहीं होती है और चेहरा एकदम साफ़ और कांतिमय हो जाता है |
  • दो भाग नीम (Neem) की पत्तियों का रस एक एक भाग शहद मिलकर पीने से पीलिया रोग में भी बहुत लाभ मिलता है |
  • नीम की सूखी पत्तियां भी कम काम की नहीं होती क्योंकि अगर आप उनकी आग जलाते है तो उत्पन्न धुंए से मछर इतनी तेजी से गायब होते है जितने आपके allout से भी नहीं होते और साथ ही यह पर्यावरण सहयोगी भी है मेरा मतलब पर्यावरण को भी इस धुंए से कोई नुक्सान नहीं होता |
  • सर्दियों में अगर आपको नीम का कमाल देखना हो तो इसे जुकाम या कफ होने पर काली मिर्च के साथ नीम की पतियों का सवाल कीजिये | यकीन मानिये बड़ा फायदा होता है |
  • यही नहीं नीम (Neem) के तने से निकलने वाला रस जो है वो भी बड़े काम का है जो दमे में मरीजो के लिए बड़ा लाभदायक है |
  • होम्योपेथी के अनुसार नीम (Neem) पूरा का पूरा ही एक औषधि का पैकेट है और किसी भी तरह के पुराने पेट के रोग के लिए नीम का पेड़ बड़ा ही लाभदायक है |
  • स्नान करते समय भी आप गरम पानी में नीम की पत्तियां डाल सकते है जिस से आपको चमड़ी के रोगों से भी मुक्ति मिलती है |
  • साथ ही नीम के पत्तों को अच्छी तरह पानी में मसलकर उसे छानकर पीने से कब्ज भी दूर होती है |
  • WWW.RAJEEVSIPAHIYA.COM...

health benefits of garlic in hindi

Garlic यानि लहसुन खाने में ना केवल चटपटापन और तीखेपन के स्वाद लेकर आता है अपितु इसके health benefits भी बहुत सारे है क्योंकि यह तीक्षण होता है | garlic यानि लहसुन प्याज परिवार का हिस्सा है और अधिकतर पूरी दुनिया में इसकी खेती की जाती है और इसके तीखे taste की वजह से घरेलू उपचारों और अधितकर खाने में इसकी बड़ी demand है और अगर मानव जाती के इतिहास और लहसुन के प्रयोग की बात करे तो सदियों पहले से लोग लहसुन के बारे में परिचित थे और इसका उपयोग चिकित्सा हेतु किया जाता रहा था | स्वाद में इसी वजह से इसके तीखेपन में भी बहुत सारे medical advantage छुपे है जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए तो चलिए कुछ ऐसे health benefits के बारे में हम बात करते है जो हम garlic से प्राप्त कर सकते है –

health benefits of garlic in hindi

garlic के पाए जाने वाले मुख्य घटक –
चूँकि garlic में पोषक तत्व ज्यादा होते है और केलोरिएज कम होती है जिसकी वजह से मोटापे से ग्रस्त लोग इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते है और 28 ग्राम garlic में निम्न पोषक तत्व होते है –
garlic health benefits in hindi
garlic health benefits in hindi
  • Manganese: 23% of the RDA.
  • Vitamin B6: 17% of the RDA.
  • Vitamin C: 15% of the RDA.
  • Selenium: 6% of the RDA.
  • Fiber: 1 gram.
  • प्रचुर मात्र में Calcium, Copper, Potassium, Phosphorus, Iron and Vitamin B1 भी पाया जाता है |
लहसुन के सेहत के फायदे / heath benefits of garlic
  • garlic आपके शरीर में कमजोरी दूर करता है और चूँकि इसमें iron की भी अच्छी खासी मात्रा होती है जिसकी वजह से यह लाल रक्त कोशिकाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है |
  • आपके immunity के लिए भी लहसुन कमाल का होता है और समय मौसमी बीमारियों से आपकी रक्षा करता है |
  • साथ ही एंटीओक्सिडेंट ,एंटीबायोटिक होने के कारण इसका नियमित सेवन आपको कई तरह की असाध्य बीमारियों से सुरक्षित रख सकता है जिसमे heart desease  , blood pressure और कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियमित करना शामिल है |
  • डायरिया जैसे रोग से भी लहसुन आपको बचाके रखता है और नाश्ते में अगर आप इसका सेवन करते है तो बेहतरीन होता है |
  • garlic के नियमित सेवन से आपकी पाचन क्षमता में visible सुधार आता है जिसकी वजह से आपको भूख भी नियमित होने लगती है और आपके शरीर की कई तरह की चीज़े जो आपकी पाचन क्षमता पर निर्भर करती है उनमें आप सुधार महसूस कर सकते है |
  • cancer जैसे असाध्य रोग में लहसुन का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है |
  • बढ़ते blood pressure की समस्या को भी control करता है |
  • Alzheimer’s Disease and Dementia जैसी बीमरियों से भी आपको बचाता है गार्लिक का सेवन आपको |
  • एथलीट के खाने में सामान्य तौर पर garlic शामिल होता है क्योंकि या stamina और पाचन शक्ति बढ़ा देता है जिसकी वजह से doctor इसे खाने की सलाह देते है |
तो ये है कुछ garlic health benefits in hindi और सबसे खास बात है इसे अपनी diet में शामिल करने के लिए आपको कुछ भी अलग नहीं करना है क्योंकि यह खाने को tasty बना देता है इसलिए आप खाने में ही इसे इस्तेमाल कर सकते है और हमारी ये पोस्ट आपको कैसी लगी इस बारे में हमे comment के माध्यम से जरुर बताएं और हमारी website से hindi में अपडेट पाने के लिए आप हमारी website से फ्री ईमेल subscription ले सकते है साथ ही हमारे गूगल प्लस page को फॉलो करके हमारी साथ जुड़ सकते है WWW.RAJEEVSIPAHIYA.COM................................SIPAHIYA.BLOG.COM