Know Neem tree uses in hindi
Neem tree uses -आजकल हमारी जिन्दगी में देसी नुस्खो का कोई खास स्थान तो नहीं है क्योंकि अमूमन सभी लोग अंग्रेजी दवाओं पर अधिक से अधिक निर्भर है शायद इसलिए कि वो जल्दी असर करती है | मेरा मानना है कि शायद ऐसा नहीं है आप अगर गौर से देखें तो हमारे आस पास पर्यावरण ने हमे बहुत से औषधियुक्त पौधे दिए है जिनके इस्तेमाल से हम कुछ छोटी मोटी परेशानियो को बड़ी आसानी से दूर कर सकते है और नीम भी उनमे से एक है | साथ ही कुछ गंभीर बीमारीओं में भी समय के साथ उचित मार्गदर्शन में अगर हम औषधि युक्त पौधों का सेवन करते है तो उनसे निजात पाई जा सकती है | आज हम नीम के कुछ औषधिय गुणों के बारे में बात करते है –
- सबसे पहले हम बात करते है उस लाभ की जिसके बारे में हम भारतीय कई सदियों से जानते है वो है नीम का इस्तेमाल टूथब्रश की तरह करना | एक लम्बे समय से नीम (Neem) की दातुन एक बेहतर विकल्प रही है आज के जमाने के टूथपेस्ट का और अभी भी ठेठ ग्रामीण और ग्रामीण इलाकों में बुजुर्ग आज भी इसका primary तौर पर इस्तेमाल करते है क्योंकि ये वैज्ञानिक सत्य है कि नीम की दातून करने से हमारे दांत और मसूड़े दोनों मजबूत होते है और हमे दातों और मुहं की कई तरह की बीमारियों में लाभ मिलता है | साथ ही नीम की दातून बड़ी सरलता से उपलब्ध हो जाती है |
- नीम (Neem) की पत्तियों का रस पीने से खून साफ़ होता है बेशक यह कड़वा होता है लेकिन मेरे ख्याल से अगर आप अपनी सेहत को लेकर सजग है तो बेशक आप इतनी कडवाहट तो झेल ही सकते है |
- नीम (Neem) की पत्तियों का रस पीने से चूँकि खून साफ़ होता है इसलिए इसका लाभ ये भी है कि किशोरावस्था में निकलने वाली मुहं की फुन्सिया भी नहीं होती है और चेहरा एकदम साफ़ और कांतिमय हो जाता है |
- दो भाग नीम (Neem) की पत्तियों का रस एक एक भाग शहद मिलकर पीने से पीलिया रोग में भी बहुत लाभ मिलता है |
- नीम की सूखी पत्तियां भी कम काम की नहीं होती क्योंकि अगर आप उनकी आग जलाते है तो उत्पन्न धुंए से मछर इतनी तेजी से गायब होते है जितने आपके allout से भी नहीं होते और साथ ही यह पर्यावरण सहयोगी भी है मेरा मतलब पर्यावरण को भी इस धुंए से कोई नुक्सान नहीं होता |
- सर्दियों में अगर आपको नीम का कमाल देखना हो तो इसे जुकाम या कफ होने पर काली मिर्च के साथ नीम की पतियों का सवाल कीजिये | यकीन मानिये बड़ा फायदा होता है |
- यही नहीं नीम (Neem) के तने से निकलने वाला रस जो है वो भी बड़े काम का है जो दमे में मरीजो के लिए बड़ा लाभदायक है |
- होम्योपेथी के अनुसार नीम (Neem) पूरा का पूरा ही एक औषधि का पैकेट है और किसी भी तरह के पुराने पेट के रोग के लिए नीम का पेड़ बड़ा ही लाभदायक है |
- स्नान करते समय भी आप गरम पानी में नीम की पत्तियां डाल सकते है जिस से आपको चमड़ी के रोगों से भी मुक्ति मिलती है |
- साथ ही नीम के पत्तों को अच्छी तरह पानी में मसलकर उसे छानकर पीने से कब्ज भी दूर होती है |
- WWW.RAJEEVSIPAHIYA.COM...
No comments:
Post a Comment