लस्सी यानि के buttermilk कमाल का product है जो दूध से बनता है और कमाल की बात ये है कि दूध से बनने वाले सरे products में से छाछ को सबसे benefits वाला माना गया है और वो इसलिए भी कि ठीक है घी हमारे शरीर के लिए वसा की कमी को पूरा करता है लेकिन यह भी सही है कि अगर हमारा lifestyle सही नहीं है और हम proper वे में घी से प्राप्त हुई वसा और उर्जा को खर्च नहीं करते है तो अतरिक्त वसा हमारे लिए मोटापे का कारण बनती है इसलिए बहुत सी लड़कियां घी खाने से डरती भी है लेकिन buttermilk के साथ ऐसे नहीं नहीं है छाछ पहली बात तो एक तरल पेय है इसलिए इसे पचाने में पेट को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती इसलिए इसमें मौजुद् जितने भी पोषक तत्व है सारे के सारे सही तरीके से अवशोषित हो जाते है हमारे शरीर द्वारा जिसका हमे पूरा पूरा benefit होता है और साथ ही buttermilk में सबसे अधिक calcium पाया जाता है जो हमारी हड्डियों और शरीर के लिए बेहद आवश्यक है और हमारे शरीर के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सबसे अधिक यही आवश्यक है |
Health benefits of buttermilk in hindi
- गावों में लोग छाछ को अलग तरीके से बनाते है और वो लोग पुराने तरीके से दही से buttermilk को बनाते है जिसकी वजह से इसकी गुणवता मायने रखती है और हमे भोजन के साथ इसे लेने में सबसे अधिक लाभ होता है और खासकर गर्मी में बिना buttermilk के गाँव वाले भोजन की कल्पना भी नहीं करते और शायद यही वजह से वो शहर में रहने वाले लोगो से अधिक stamina लिए होते है |
- महिलाओं में होने वाले मीनोपोज के समय उनके लिए खाने में buttermilk को शामिल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है calcium की कमी को पूरा करने का क्योंकि मीनोपोज के समय कई तरह की शारीरिक परेशानियाँ उन्हें झेलनी पड़ती है जिनमे जोड़ों में होने वाला दर्द और कमर दर्द भी शामिल है |
- buttermilk से पेट की कई तरह की समस्याएं खत्म हो सकती है जिसमे पेट की अपच ,भारीपन और गेस का बनना और पेट की जलन क्योंकि भोजन के साथ इसे लेने से भोजन भी पतला हो जाता है और सामान्य भूख से कम खाना हम खाते है जिसकी वजह से भूख से कम खाना खाने की concept भी फुलफिल होती है जिसकी वजह से यह हमे अधिक खाने से भी रोकती है और हम छाछ की वजह से भोजन के साथ पानी पीने से भी बच जाते है क्योंकि खाने के तुरंत बाद हमे प्यास की शिकायत नहीं होती है |
- अगर आपकी पाचन शक्ति सही नहीं है कमजोर हो तो आप buttermilk में भुना हुआ जीरा , काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक मिलकर पी सकते है जिसकी वजह से आपके द्वारा लिया गया भोजन जल्दी पचता है |
- buttermilk को सुबह के भोजन के साथ लेना अधिक गुणकारी माना गया है जबकि शाम के वक़्त इसे नहीं लेना चाहिए |
- अगर आपको लू लग जाये और गर्मी की वजह से कोई शारीरिक समस्या हो तो buttermilk का सेवन सदेव आपके लिए उत्तम होता है और साथ ही आँखों के लिए भी यह लाभकारी होती है अगर आंखे जलन कर रही हो तो आप दही की मलाई को पलकों पर लगा सकते है और साथ ही buttermilk का सेवन करते है तो आपको आराम मिलता है |
- पीलिया जैसे रोग में भी buttermilk का सेवन आपके लिए कमाल का होता है और बहुत लाभदायक होता है |
- चूँकि हम ऊपर जिक्र कर चुके है कि buttermilk में calcium होता है जिसकी वजह से आपका शरीर का ढांचा मजबूत होता है और हड्डियों को बल मिलता है जिसकी वजह से आपके जोड़ों में होने वाले दर्द और कमर दर्द से आपको बहुत राहत मिलती है | साथ ही तरल होने के कारण यह आपकी अधिक प्यास लगना और गर्मी से होने वाले नुकसान से आपके शरीर को कवर करती है और पसीने के जरिये आपके शरीर से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थो की क्रिया को बढ़ा देती है जिस से आपकी skin भी खिली खिली रहती है |
RAJEEV SIPAHIYA ....SIPAHIYA.BLOGSPOT.COM

No comments:
Post a Comment