Friday, 25 March 2016

चमकते दांत पाने का प्राकृतिक तरीका

चमकते हुए दांत कैसे पायें – चमकते दांत मुस्कराहट के लिए अनमोल तोहफा होते है और हर कोई चाहता है कि उसकी मुस्कान आकर्षण की वजह बने लेकिन बिना नियमित देखभाल और कुछ जरुरी चीजों की परवाह के यह करना इतना आसान भी नहीं है इसलिए आज हम आपके साथ कुछ अच्छे वाले प्राकृतिक उपाय शेयर कर रहे है जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से चमकते हुए मोती जैसे दांत हासिल कर सकते है |
white teeth tips in hindi चमकते दांत चमकते दांत पाने का प्राकृतिक तरीका 
फ्लोसिंग – हम सब जानते है फ्लोसिंग के बारे में जिसमे फ्लोसिंग धागे की मदद से दातों के बीच के उस स्थान पर सफाई की जाती है जन्हा ब्रश से सफाई संभव नहीं है लेकिन बहुत कम लोग है जो इस तकनीक का डेली जिन्दगी में कुछ उपयोग भी करते है वजह चाहे जो भी हो फर्क नहीं पड़ता है लेकिन अगर आप चमकीले दांत चाहते है तो आपको फ्लोसिंग करनी चाहिए इस से न केवल आपके दांत सफेद नजर आएंगे बल्कि दांतों के सेहत के लिए भी यह बहुत अच्छा है |
बेकिंग सोडा – भारतीय रसोई के अंदर व्यापक तौर पर काम आने वाला बेकिंग सोडा न केवल आपकी रसोई के व्यंजनों में काम आ सकता है बल्कि आपके दांतों को चमकाने में भी अहम् भूमिका निभा सकता है इसके लिए आप थोडा सा बेकिंग सोडा लेकर पानी और थोड़े नमक के साथ इसे मिक्स करके अपने दांतों को इस पेस्ट से दो या तीन मिनट के लिए साफ़ करें और रगड़े | आप इस से प्राकृतिक तरीके से अपने दांतों की चमक बढ़ा सकते है लेकिन अधिक अवधि के लिए इसे इस्तेमाल नहीं करें क्योंकि इसके अधिक इस्तेमाल से आपके दांतों के इनेमल को इस से नुकसान हो सकता है इसलिए हफ्ते में दो से चार बार आप इस विधि को अपना सकते है और सफेद चमकते दांत पा सकते है |
नारियल का तेल – नारियल का तेल भी आपके दांतों और मसूडो के लिए बहुत काम का होता है चूँकि नारियल के तेल में एंटी माइक्रोबियल गुण होते है इसलिए अगर आप ब्रश करते समय दो या तीन बूंद अपने टूथपेस्ट पर लगाकर ब्रश करते है तो आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है और इस से आपके मसूड़े मजबूत हो जाते है साथ ही चमकते दांत भी |
फल और सब्जियां – फल और सब्जियों में भी कुछ खास तरह की फल और सब्जियां आपके दांतों की सेहत और उनकी मजबूती के लिए बेहद काम की होती है गाजर अजवायन और सेब दातों की सेहत के लिए बेहतर होते है सेब में मौजूद मैलिक अम्ल आपकी दातों की सेहत के लिए बहुत उत्तम होते है | चमकते दांत पाने के लिए भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें |
स्ट्राबेरी का पेस्ट – चूँकि यह फल बहुत स्वाद वाला होता है इसलिए आप इसका प्रयोग मजे मजे में कर सकते है इसका पेस्ट बनाकर अपने दातों को इस से ब्रश करें और आपको बता दें हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई चेहरे इसका प्रयोग नियमित तौर पर अपने दातों को चमकदार बनाने के लिए करते है | स्ट्राबेरी सेहतमंद रहने के लिए मुख्य 7 उपायों में शामिल है जो आप यंहा क्लिक करके पढ़ सकते है |

No comments:

Post a Comment