Saturday, 26 March 2016

मेथी के स्वास्थ्य लाभ -

मेथी की तासीर गरम होती है| गंगाफल (कद्दू) का बघार मेथी से किया जाता है| बहुत से अचारों में भी मसाले के साथ मेथी पीसकर मिलाई जाती है| गांव तथा शहर सभी जगह जाड़े के मौसम में मेथी का साग बड़े स्वाद से खाया जाता है|
मेथी के स्वास्थ्य लाभ - Health Benefits of Fenugreek
Click PLAY button to listen full Story
  00:00             00:00         
 
इसे मेथिका भी कहते हैं| यह वात रोग नाशक, दीपनी, उष्ण, हृदय को बल देने वाली, कृमि नाशक, वायु गोला, उदरशूल तथा कफ में लाभदायक है| मेथी के चिकित्सीय उपयोग इस प्रकार हैं - 

वात रोगथोड़ी-सी मेथी को देशी घी में भून लें| फिर इसको पीसकर थोड़ी-सी शक्कर मिलाएं| अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बांध लें| सुबह-शाम एक-एक लड्डू दूध के साथ सेवन करें| वात रोग ठीक हो जाएगा|
अतिसारमेथी के साग को घी में भूनकर जरा-सा सेंधा नमक डालकर खाने से अतिसार शान्त होता है| मेथी के पत्तों का रस पीने से भी अतिसार के रोगी को काफी लाभ मिलता है|
गठियागुड़ में मेथी का पाक बनाकर खाने से गठिया रोग दूर होता है| मेथी को तेल में पकाकर गठिया वाले स्थानों पर लगाने से भी गठिया का दर्द ठीक हो जाता है| यह बहुत ही उम्दा नुस्खा बताया जाता है|
चोट की सूजनमेथी के पत्तों की पुल्टिस बांधने से चोट की सूजन खत्म हो जाती है|
कब्ज मेथी के पत्तों का साग (सब्जी) सूखी रोटी के साथ खाने से कब्ज टूटता है और मल साफ आता है|
ज्वर मेथी की पत्तियों को घी में भूनकर नमक के साथ खाएं अथवा 3 ग्राम मेथी का चूर्ण फांककर ऊपर से गुनगुना पानी पी लें| दोनों प्रयोगों से बुखार उतर जाता है|
मधुमेह100 ग्राम मेथी के दानों को पीसकर रख लें| इसमें से 5 ग्राम चूर्ण पानी के साथ सेवन करें| मेथी का चूर्ण आटे में मिलाकर रोटी बनवाकर खाने से भी मधुमेह का रोग जाता रहता है|
जलनमेथी के पत्तों को पीसकर पानी में घोलकर सुबह-शाम सेवन करें| मेथी के पत्तों को शरीर में भी चलें| इससे शरीर की जलन दूर होती है|
खूनी बवासीरदो चम्मच मेथी के दानों का चूर्ण एक कप पानी में डालकर काढ़ा बनाकर सेवन करें|
जल जाना त्वचा के जल जाने पर मेथी के दानों को पानी में पीसकर लेप लगाएं| इससे फफोले नहीं पड़ते और जलन दूर होती है|
भूख न लगना5 ग्राम मेथी दाना घी में भून लें| फिर इसे पीसकर शहद के साथ चाटें| कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से भूख खुलकर लगती है| 

No comments:

Post a Comment